Bihar E Mapi Portal Registration, Login, Booking, Check Availability, Application Status @ emapi.bihar.gov.in

WhatsApp Channel Join Button

बिहार राज्य में राज्य के नागरिकों को बीच होने वाले जमीन के विवादों को ख़त्म करने और राज्य के नागरिकों को उनकी जमीन का मापन करवाने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा प्रदान करने के लिए बिहार राज्य के राजस्व एंव भूमि सुधार विभाग नें Bihar E Mapi Portal की शुरुवात की है | आज हम इस आर्टिकल के माध्यम से Bihar E Mapi Portal Registration, Login, Eligibility, Required Documents, Benefits, आदि के बारें में पूरी जानकारी प्रदान करेंगे तो आप इस लेख के साथ अंत तक जुड़ें रहें और Bihar E Mapi Portal के बारें में पूरी जानकारी प्राप्त करें |

Bihar E Mapi Portal 2023

Bihar E Mapi Portal की शुरुवात बिहार राज्य के राजस्व एंव भूमि सुधार विभाग द्वारा की गयी है जिसके माध्यम से राज्य के नागरिक अपनी जमीन या प्लाट की मापी करवाने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण अपने घर बैठे करवा सकते है | इस पोर्टल की शुरुवात होने से राज्य के नागरिकों के बीच होने वाले जमीनी विवादों में कमी आएगी | इस पोर्टल के शुरू होने से राज्य के नागरिकों को अपनी जमीन का मापन करवाने के लिए किसी भी कार्यालय में चक्कर काटने की जरुरत नहीं पड़ेगी जिससे उनके समय और पैसे की बचत होगी तथा Bihar E Mapi Portal Registration करने के 30 दिनों के भीतर पंजीकरण करने वाले नागरिकों की जमीन की मापी की जाएगी | Bihar E Mapi Portal से मिलने वाले लाभ प्राप्त करने के लिए राज्य के नागरिकों को Bihar E Mapi Portal Registration करना होगा जो पोर्टल के लिए जारी की गयी आधिकारिक वेबसाइट emapi.bihar.gov.in पर जाकर करना होगा |

Key Details Of Bihar E Mapi Portal

पोर्टल का नाम Bihar E Mapi Portal
किस राज्य में शुरू किया गया बिहार राज्य में
किसके द्वारा शुरू किया गया राजस्व एंव भूमि सुधार विभाग बिहार
लाभार्थी बिहार राज्य के नागरिक
उद्देश्य राज्य के नागरिकों को अपनी जमीन मापी के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा प्रदान करना
पंजीकरण का माध्यम ऑनलाइन
शुरुवात की तारीख 20 नवम्बर 2023
आधिकारिक वेबसाइट emapi.bihar.gov.in

Objective Of Bihar E Mapi Portal

बिहार राज्य में हालहिं में राजस्व और भूमि सुधार विभाग द्वारा शुरू किये गए बिहार इ मापी पोर्टल को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के नागरिकों को घर बैठे ही अपनी जमीन की माप, शुल्क जमा करने, अमीन की बुकिंग करने, और माप प्रमाण पत्र जारी करने की सुविधा प्रदान की जाएगी जिससे राज्य में नागरिकों के बीच होने वाले जमीनी विवादों पर रोक लगेगी |

Benefits Of Bihar E Mapi Portal

बिहार राज्य में शुरू किये E Mapi Portal की शुरुवात होने से राज्य के नागरिकों को जो लाभ प्राप्त होंगे उनका विवरण इस प्रकार है |

  1. राज्य के नागरिकों को घर बैठे अपनी जमीन की मापी करवाने के लिए पंजीकरण करने की सुविधा प्राप्त होगी |
  2. इसके साथ ही राज्य के नागरिकों द्वारा जमीन मापी के लिए पंजीकरण करने के 30 दिन के भीतर उनकी जमीन की मापी की जाएगी |
  3. जमीन मापी के लिए निर्धारित किये गए शुल्क को जो भी बिहार राज्य के नागरिक घर बैठे ही जमा कर पाएंगे |
  4. राज्य के नागरिकों की जमीन मापी होने के बाद ऑनलाइन मापी प्रमाण पत्र जारी किये जायेंगे जिनकों राज्य के नागरिक ऑनलाइन डाउनलोड कर पाएंगे |
  5. राज्य के नागरिकों के समय और पैसे की बचत होगी |
  6. राज्य में नागरिकों के बीच होने वाले जमीनी विवादों पर रोक लग पायेगी |

Bihar E Mapi Portal के तहत मापी शुल्क

Bihar E Mapi Portal के माध्यम से राज्य के जो भी नागरिक अपनी जमीन या प्लाट की मापी करवाना चाहते है उनको मापी शुल्क भी ऑनलाइन जमा करना होगा जो ग्रामीण क्षेत्र की जमीनों और शहरी क्षेत्रों के प्लॉट के लिए अलग अलग निर्धारित की गयी है जिसका विवरण इस प्रकार है |

  1. ग्रामीण क्षेत्र में प्लॉट की मापी हेतु प्रति प्लॉट 500 रूपये जमा करने होने और शहरी क्षेत्र में प्रति प्लॉट 1000 रूपये जमा करने होंगे |
  2. ग्रामीण क्षेत्र की जमीनों के लिए प्रति खसरा 1000 रूपये और शहरी क्षेत्र की जमीन के लिए प्रति खसरा 2000 रूपये जमा करने होंगे |

Eligibility Criteria Of Bihar E Mapi Portal Registration

Bihar E Mapi Portal Registration करने के लिए राजस्व और भूमि सुधार विभाग द्वारा राज्य के नागरिकों के लिए कुछ पात्रताएं निर्धारित की गयी है जिनका विवरण इस प्रकार है |

  1. पंजीकरण करने वाले नागरिक बिहार राज्य के स्थायी निवासी होने चाहिए |
  2. बिहार राज्य के किसी भी सम्पति के मालिक ही इस पोर्टल पर पंजीकरण करने के पात्र है |
  3. जो भी नागरिक Bihar E Mapi Portal Registration कर रहें है उनको पंजीकरण करने के लिए सभी जरुरी दस्तावेज पुरे होने चाहिए |

Required Documents Of Bihar E Mapi Portal Registration

Bihar E Mapi Portal Registration करने के लिए राज्य के नागरिकों को जिन जरुरी डिटेल्स और दस्तावेजों की जरुरत पड़ेगी उनका विवरण इस प्रकार है |

  1. अपना नाम
  2. मोबाइल नंबर
  3. एड्रेस
  4. गाँव, सिटी या टाउन का नाम
  5. मेल आईडी
  6. जिला
  7. राज्य
  8. पासवर्ड
  9. पिन कोड

Process Of Bihar E Mapi Portal Registration

Bihar E Mapi Portal Registration करने के लिए राज्य के पात्र नागरिकों के लिए प्रक्रिया इस प्रकार है |

  1. सबसे पहले Bihar E Mapi Portal की आधिकारिक वेबसाइट emapi.bihar.gov.in पर जाएँ |
  2. होम पेज पर Apply For Mapi के विकल्प पर क्लिक करें |
  3. अगले पेज में Don’t have an account? Register Now के विकल्प पर क्लिक करें |
  4. नए पेज में रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलकर आएगा जिसमे अपना नाम, गाँव, सिटी, टाउन, जिला, पिन कोड, मोबाइल नंबर और मेल आईडी तथा पासवर्ड आदि दर्ज करें |
  5. अब आप Register Now के विकल्प पर क्लिक करें |
  6. इस प्रकार आप आसानी से Bihar E Mapi Portal Apply Online पूरा कर पाएंगे |

Check Availability Of Bihar E Mapi Portal

बिहार राज्य के जो भी नागरिक Bihar E Mapi Portal Check Availability करना चाहते है वो इस प्रक्रिया का पालन करें |

  1. पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ |
  2. होम पेज पर Go To Dept. Website के विकल्प पर क्लिक करें |
  3. नए पेज में आप जिला, अनुमंडल और अंचल का चयन करें |
  4. अब आप अपनी जमी की मापी करवाने के लिए तारीख का चयन करें और सर्च नाउ के विकल्प पर क्लिक करें |
  5. अब आपके अगले पेज में Availability दिखाई जाएगी उस तारीख पर यदि Availability है तो आप अपनी जमीन की मापी के लिए बुकिंग कर सकते है |

Bihar E Mapi Portal Login @ emapi.bihar.gov.in

बिहार राज्य के जो भी नागरिक E Mapi Portal Login करना चाहते है वे इस प्रक्रिया के चरणों का पालन करें और आसानी से लॉग इन करें |

  1. पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ |
  2. होम पेज पर Apply For Mapi के विकल्प पर क्लिक करें |
  3. नए पेज में लॉग इन के विकल्प में जाकर आपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करें |
  4. अब आप जनरेट ओटिपी के विकल्प पर क्लिक करें |
  5. अब आप आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आये हुए ओटिपी को दर्ज करें और लॉग इन के विकल्प पर क्लिक करें |
  6. इस प्रकार आप आसानी से Bihar E Mapi Portal Login कर पाएंगे |

Bihar E Mapi Portal Application Status

राज्य के जो भी नागरिक Bihar E Mapi Portal Apply Online कर चुकें है और अब अपने आवेदन की स्थिति जानना चाहते है वो इस प्रक्रिया के माध्यम से अपने आवेदन की स्थिति की जाँच कर सकते है |

  1. पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ |
  2. होम पेज पर Search Application Status के विकल्प पर क्लिक करें |
  3. अब आप Application ID नंबर दर्ज करें |
  4. अब आप Search Now के विकल्प पर क्लिक करें |
  5. अब आपके सामने Bihar E Mapi Portal Application Status खुलकर आएगा जिसको आप आसानी से देख पाएंगे |
Official Website Click Here
For Latest Updates Yojanaregistration.co.in

Leave a Comment