Bihar Janani Bal Suraksha Yojana Apply Online, Login, Eligibility @ ejanani.bih.nic.in

WhatsApp Channel Join Button

जननी बाल सुरक्षा योजना बिहार आवेदन प्रक्रिया, लॉग इन, पात्रता, सहायता राशि, लाभ आदि की पूरी जानकारी आधिकारिक वेबसाइट ejanani.bih.nic.in और इस पेज पर उपलब्ध है |

बिहार राज्य की सरकार द्वारा अपने राज्य की आर्थिक स्थिति से कमजोर परिवार की गर्भवती महिलाओं को बच्चे को जन्म देने के बाद उस महिला और बच्चे दोनों को अच्छा पोषण प्रदान करने और बेहतर स्वास्थ्य के लिए जननी बाल सुरक्षा योजना की शुरुवात की है | इस योजना के माध्यम से राज्य की गर्भवती महिलाओं के सरकारी अस्पताल में प्रसव होने बाद 6000 रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी | आज आप इस लेख के माध्यम से बिहार जननी बाल सुरक्षा योजना के ऑनलाइन आवेदन, पात्रता, प्रदान की जाने वाली राशि, लाभ, उद्देश्य, जरुरी दस्तावेज आदि के बारें में पूरी जानकारी प्राप्त करेंगे |

Bihar Janani Bal Suraksha Yojana 2023

Bihar Janani Bal Suraksha Yojana की शुरुवात बिहार राज्य की सरकार द्वारा की गयी है | इस योजना के माध्यम से राज्य की ऐसी महिलाएं जो गरीब परिवार से है और गर्भवती है ऐसी महिलाओं को सरकार द्वारा फ्री में जाँच और डिलीवरी की सुविधा प्रदान करने के साथ साथ प्रसव होने के बाद 6000 रूपये की सहायता राशि भी प्रदान की जाती है जिससे महिलाएं अच्छा पोषण प्राप्त कर सकें और जिससे महिला और होने वाले बच्चे दोनों का स्वास्थ्य अच्छा रहें | इस योजना के शुरू होने के बाद शिशु मृत्यु दर में कमी आएगी | बिहार सरकार द्वारा जननी सुरक्षा योजना के सफल कार्यान्वयन का जिम्मा राज्य के आशा कार्यकर्ताओं को सौंपा गया है जो राज्य की सभी गर्भवती महिलाओं की लिस्ट बनाकर विभाग को भेज देंगी उसके बाद इस योजना का लाभ पात्र महिलाओं को प्रदान किया जायेगा | जो भी गर्भवती महिलाएं इस योजना का लाभ प्राप्त करना चाहती है उनको अपना Bihar Janani Bal Suraksha Yojana Registration करवाना होगा जो ऑनलाइन किया जा सकेगा |

Key Details Of Bihar Janani Bal Suraksha Yojana 2023

योजना का नाम  Bihar Janani Bal Suraksha Yojana 
किस राज्य में शुरू की गयी  बिहार राज्य में 
किसके द्वारा शुरू की गयी  बिहार राज्य की सरकार द्वारा 
लाभार्थी  बिहार राज्य की गर्भवती महिलाएं 
शुरू करने का उद्देश्य  गर्भवती महिलाओं के प्रसव से पहले जाँच फ्री और प्रसव के बाद आर्थिक सहायता प्रदान करना 
आवेदन का माध्यम  ऑनलाइन 
वर्ष  2023
प्रसव के बाद प्रदान की जाने वाली राशि  6000 रूपये 
आधिकारिक वेबसाइट  ejanani.bih.nic.in

जननी बाल सुरक्षा योजना बिहार का उद्देश्य

बिहार राज्य में शुरू की गयी जननी बाल सुरक्षा योजना को शुरू करने का उद्देश्य यह है की राज्य में बहुत सी महिलाएं ऐसी है जो गरीब परिवार से है और वे महिलाएं गर्भवती हो जाने के बाद समय पर अपनी स्वास्थ्य जाँच नहीं करवा पाती है जिससे उस महिला और बच्चे दोनों को मृत्यु होने का खतरा बना रहता है या प्रसव हो जाने के बाद सही पोषण नहीं मिलने से भी बच्चे और उस महिला को स्वास्थ्य ख़राब होने का खतरा रहता है ऐसी महिलाओं के गर्भवती हो जाने के बाद स्वास्थ्य की जाँच फ्री में करने और फ्री डिलीवरी करवाने तथा प्रसव के बाद अच्छे पोषण के लिए 6000 रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए की गयी है | इस योजना को शुरू करने का उद्देश्य एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाना, भ्रूण हत्या को रोकना भी है |

जननी बाल सुरक्षा योजना बिहार के लाभ 

बिहार जननी बाल सुरक्षा योजना के शुरू होने से राज्य की गर्भवती महिलाओं को जो लाभ प्राप्त होंगे उनका विवरण इस प्रकार है |

  1. इस योजना के शुरू होने से आर्थिक स्स्थिति से कमजोर गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जाँच समय पर हो पाएंगी और इलाज समय पर हो पायेगा |
  2. योजना के माध्यम से गर्भवती महिलाओं के बच्चे के जन्म देने के बाद 6000 रूपये की आर्थिक सहायता मिल पायेगी जिससे महिलाओं को पोष्टिक आहार मिल पायेगा |
  3. योजना के शुरू होने से मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी आएगी तथा भ्रूण हत्या पर रोक लगेगी |
  4. राज्य की गरीब परिवार की महिलाएं अपने बच्चे का पालन पोषण आसानी से कर पाएंगी |
  5. प्रसव के समय गर्भवती महिलाओं को किसी भी प्रकार की कोई समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा |
  6. राज्य के सभी धर्म और जाति की गर्भवती महिलाओं को इस योजना लाभ प्रदान किया जायेगा |
  7. प्रदान की जाने वाली आर्थिक सहायता राशि महिला के बैंक खाते में भेजी जाएगी |
  8. प्रसव के बाद महिलाएं पोष्टिक आहार खरीद पाएंगी |

बिहार जननी बाल सुरक्षा योजना की पात्रता 

बिहार राज्य में शुरू की गयी जननी बाल सुरक्षा योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए राज्य की महिलाओं को इस योजना के लिए निर्धारित की गयी पात्रताओं में पात्र होना जरुरी है जिनका विवरण इस प्रकार है |

  1. राज्य की गर्भवती माहिलायें इस योजना की पात्र है |
  2. गर्भवती महिला बिहार राज्य की स्थायी निवासी होनी चाहिए |
  3. महिला की उम्र 18 साल से ज्यादा होनी चाहिए |
  4. महिला का प्रसव सरकारी अस्पताल में होना चाहिए |
  5. महिला का बैंक में खाता होना चाहिए |

Required Documents Of Bihar Janani Bal Suraksha Yojana

बिहार राज्य की गर्भवती महिलाओं को जननी सुरक्षा योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए जिन जरुरी दस्तावेजों की जरुरात पड़ेगी उनका विवरण इस प्रकार है |

  1. आधार कार्ड 
  2. सरकारी अस्पताल में हुए प्रसव का प्रमाण पत्र 
  3. बैंक पासबुक 
  4. पासपोर्ट साइज़ फोटो 
  5. मोबाइल नंबर 
  6. स्थायी पता 
  7. आशा कार्यकर्ता द्वारा जारी किया गया प्रमाण पत्र 

बिहार जननी बाल सुरक्षा योजना के आवेदन करने की प्रक्रिया 

बिहार राज्य की गर्भवती महिलाएं जो जननी सुरक्षा योजना आवेदन करना चाहती है वो सबसे पहले अपने नजदीकी आशा कार्यकर्ता से संपर्क करें और उसके द्वारा मांगी गयी सभी डिटेल्स और जरुरी दस्तावेज आशा कार्यकर्ता को प्रदान करें उसके बाद आशा कार्यकर्ता द्वारा आपका जननी बाल सुरक्षा योजना का आवेदन फॉर्म भरकर सभी दस्तावेजों के साथ सम्बंधित विभाग को भेज दिया जायेगा उसके बाद आपको इस योजना का लाभ प्रदान किया जायेगा |

Bihar Janani Bal Suraksha Yojana Login @ ejanani.bih.nic.in

यदि आपने जननी बाल सुरक्षा योजना बिहार का आवेदन कर दिया है और अब आप लॉग इन करना चाहते है तो इस प्रक्रिया के माध्यम से आसानी से Bihar Janani Bal Suraksha Yojana Login कर पाएंगे |

  1. योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ |
  2. होम पेज पर लॉग इन के विकल्प पर क्लिक करें |
  3. नए पेज में यूजर आईडी, पासवर्ड और कैप्त्चा कोड दर्ज करें |
  4. अब लॉग इन के विकल्प पर क्लिक करें |
  5. इस प्रकार आप जननी बाल सुरक्षा योजना में लॉग इन कर पाएंगे |
Official Website Click Here
For Latest Updates Yojanaregistration.co.in

Leave a Comment